बच्चे को आलमारी में बंद कर लगाई फांसी
इलाहाबाद : नैनी थाना क्षेत्र के दूरवाणी नगर की श्रद्धा देवी पत्नी रवि कुमार सिंह ने शनिवार की रात
इलाहाबाद : नैनी थाना क्षेत्र के दूरवाणी नगर की श्रद्धा देवी पत्नी रवि कुमार सिंह ने शनिवार की रात करीब 11 बजे अपने छह माह के बच्चे को आलमारी में बंदकर फांसी लगा ली। दरवाजे की दरार से झांक कर परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए। विवाहिता कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह की बहन है। पिता शासकीय अधिवक्ता हैं। इसकी जानकारी होते ही एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कमरा भीतर से बंद था। दीवार तोड़कर पुलिस भीतर घुसी। इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू हुई। आलमारी से बच्चे को बरामद किया गया। मायके वाले ससुरालियों पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे हैं। नैनी एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।