जिपं के अपर मुख्य अधिकारी के साथ मारपीट
इलाहाबाद : जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी स्वरूप सिंह वर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आ
इलाहाबाद : जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी स्वरूप सिंह वर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप विभाग की ही एक महिला कंप्यूटर आपरेटर पर लगा है। कर्नलगंज थाने में कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना 19 जून की बताई गई। मामले में शनिवार को एफआइआर दर्ज कर ली गई है।
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी स्वरूप सिंह वर्मा और कंप्यूटर आपरेटर उर्मिला कुशवाहा के बीच 19 जून को कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई थी। अपर मुख्य अधिकारी का आरोप है कि महिला कर्मचारी ने अपने पुराने मकान के मरम्मत के लिए कहा था। इस पर उन्होंने इंकार कर दिया था। इसे लेकर महिला कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट की। अपर मुख्य अधिकारी की तहरीर कर्नलगंज थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती का पर्स छीना
इलाहाबाद : शिवकुटी थाना क्षेत्र के सिलाखाना तेलियरगंज की रहने वाली ¨रकी सिंह दो दिन पहले बीएचएस के पास किसी काम से आई थी। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकले। पर्स में डेढ़ हजार रुपये नकदी समेत अन्य कीमती सामान था। सूचना पुलिस को दी गई है।