महिला यात्री ने एयरफोर्स कर्मी को मारा ब्लेड
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जंक्शन पर एक महिला ने एयरफोर्स कर्मी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। एयरफोर
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जंक्शन पर एक महिला ने एयरफोर्स कर्मी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। एयरफोर्स कर्मचारी ने रिजर्वेशन काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के शोर मचाने पर महिला यात्री को रोकने का प्रयास किया था। घायल एयरफोर्स कर्मी जीआरपी को बिना तहरीर दिए चला गया।
शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एक महिला यात्री दिल्ली का आरक्षण कराने जंक्शन के आरक्षण केंद्र पहुंची। महिला यात्री ने काउंटर नंबर दस से मई माह का दो लोगों का नई दिल्ली तक के लिए थर्ड एसी का कंफर्म आरक्षण कराया। टिकट बनने के बाद महिला यात्री ने टिकट लेने से मना कर दिया। महिला का कहना था कि उसने जून माह के आरक्षण के लिए कहा था। इस पर रिजर्वेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि फार्म में भरे ब्योरे के आधार पर टिकट बनाया गया है। फिर भी महिला यात्री ने टिकट लेने से मना कर दिया और वापस जाने लगी। इस पर काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने महिला को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला यात्री अनसुना करते हुए आरक्षण केंद्र के बाहर गेट तक पहुंच गई। रेल कर्मचारियों की आवाज सुनकर आरक्षण कराने आए एयरफोर्स कर्मी एलके त्रिपाठी ने महिला को रोकने का प्रयास किया। इस पर महिला आक्रमक हो गई और एयरफोर्स कर्मी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे एयर फोर्स कर्मी घायल हो गया। घायल एयरफोर्स कर्मी बिना तहरीर दिए वापस चला गया।