किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण
इलाहाबाद : भूमि अधिग्रहण कानून किसान के हित में नहीं है। खेत में अधिया बटाई गुजर बसर करने वाले किसान
इलाहाबाद : भूमि अधिग्रहण कानून किसान के हित में नहीं है। खेत में अधिया बटाई गुजर बसर करने वाले किसानों के लिए कोई अधिकार नहीं है। उक्त बातें कामरेड धीरेंद्र प्रताप सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ¨हदुस्तान एकेडमी में आयाजित परिचर्चा में सुनीत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के बाद मूल किसानों को मुआवजा तो मिल जाता है, लेकिन बटाई पर खेती करने वाले किसानों को कुछ नहीं मिलता है। परिचर्चा की शुरुआत हरीशचंद्र प्रताप सिंह ने कामरेड धीरेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण का सबसे ज्यादा लाभ कारपोरेट घरानों को मिलेगा। इस मौके पर कमल कृष्ण राय, राजेंद्र मिश्र, मुन्नी बेगम, शेर बहादुर, अखिलेश सिंह, परवेज रिजवी, राजेश सिंह, रविंद्र सिंह ने भूमि अधिग्रहण कानून पर विस्तृत चर्चा किए।