जल्द सलाखों के पीछे होंगे अजय के कातिल
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर मोहल्ले की पंजाबी कालोनी में रहने वाले
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर मोहल्ले की पंजाबी कालोनी में रहने वाले अंडा व्यवसायी के कत्ल के बाद गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रीता जोशी कारोबारी के घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को अजय के कातिलों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। कहा कि वह पुलिस के आला अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेंगी।
रात लगभग आठ बजे अजय के घर पहुंची डॉ. जोशी के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। उन सभी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं रोज की बात हैं। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। पाटी के प्रदेश महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि बढ़ती आपराधिक वारदातों से आम जनता सहमी हुई है और अधिकारी वसूली में व्यस्त हैं। इस दौरान मोनिका त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह व गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।