Move to Jagran APP

सीवर-नाले जाम, घरों में प्रदूषित जलापूर्ति

जासं, इलाहाबाद : विश्वविद्यालय क्षेत्र वार्ड के जवाहर लाल नेहरू रोड के समीप और फतेहपुर बिछुआ मुहल्ले

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:40 PM (IST)
सीवर-नाले जाम, घरों में प्रदूषित जलापूर्ति

जासं, इलाहाबाद : विश्वविद्यालय क्षेत्र वार्ड के जवाहर लाल नेहरू रोड के समीप और फतेहपुर बिछुआ मुहल्ले में सीवर लाइन और नाले जाम हैं। इससे घरों में प्रदूषित जलापूर्ति हो रही है। गंदा पानी पीने से लोगों में बीमारी भी फैल रही है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खास यह कि स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम प्रशासन से शिकायतें भी कीं लेकिन उनकी समस्याएं दूर नहीं हुई।

loksabha election banner

जवाहर लाल नेहरू रोड और एलआइसी कालोनी का नाला पूरी तरह से चोक है। इससे पानी नहीं निकल पा रहा है। हल्की बारिश में पानी कैलाश अपार्टमेंट समेत आसपास के घरों में भी घुस जाता है। नाला जाम होने से मच्छरों का भी आतंक बढ़ गया है। नौबत यह है कि लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। इस अपार्टमेंट के सामने ही ट्रांसफार्मर की पेटी भी खुली है। इससे कभी भी चिंगारी निकलकर विकराल रूप ले सकती है। वहीं, फतेहपुर बिछुआ मुहल्ले की सड़कें और गलियां खस्ताहाल हैं। सीवर लाइन जाम होने से गलियों में गंदा पानी बह रहा है। घरों में प्रदूषित जलापूर्ति भी हो रही है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। आवारा पशुओं ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। क्षेत्र में न कभी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव होता है और न ही फागिंग होती है।

-----------

मंदिर के सामने कूड़ा अड्डा

फतेहपुर बिछुआ मुहल्ले में काली मंदिर के सामने कूड़ा अड्डा बन गया है। मंदिर के सामने ही गंदगी फैली रहती है। कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता है। इससे मंदिर में दर्शन करने आने-जाने वालों को परेशानी होती है। मुहल्ले के अन्य हिस्सों में भी सफाई की यही स्थिति है। सफाईकर्मी नियमित झाड़ू ही नहीं लगाता है।

--------------

टॉप टेन समस्याएं

1-नाले-नालियां और सीवर लाइनें जाम।

2-हैंडपंप खराब।

3-बारिश में जलभराव।

4-जगह-जगह कूड़े का ढेर।

5-प्रदूषित जलापूर्ति।

6-डिवाडर न होने से हादसा।

7-आवारा पशुओं से परेशानी।

8-स्ट्रीट लाइट खराब।

9-कीटनाशक दवा का छिड़काव व फागिंग न होना।

10-सड़कें और गलियां खस्ताहाल।

------------------

जवाहर लाल नेहरू रोड का नाला जाम है। इससे जलभराव हो जाता है। बारिश में स्थिति खराब हो जाती है। मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है।

मनीष गर्ग

फतेहपुर बिछुआ में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। काली मंदिर के सामने कूड़ा फैला रहता है।

सुनील केसरवानी

नाला जाम है। इससे मच्छरों का आतंक है। जवाहर लाल नेहरू रोड पर डिवाइडर एवं फुट ओवरब्रिज न होने से हादसा होता रहता है।

केके गांगुली

नाला जाम है। मच्छरों के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। डस्टविन से कूड़ा नहीं उठता है। इससे दिन भर जानवर मंडराते रहते हैं।

विश्व विजय बनर्जी

कूड़ा अड्डे की सफाई नहीं होती है। जानवर फैलाते रहते हैं। कैलाश अपार्टमेंट के पास लगे ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट की संभावना रहती है।

प्रकाश दूबे

जवाहर लाल नेहरू रोड का नाला जाम है। सफाई भी ठीक से नहीं होती है। ट्रांसफार्मर खुला है, जिससे आवारा पशु घुस जाते हैं।

प्रभात श्रीवास्तव

फतेहपुर बिछुआ में सीवर लाइन जाम होने से घरों में गंदा पानी आ रहा है। नालियां भी जाम हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा रहता है।

शोभा देवी

सीवर लाइन ध्वस्त है। जिससे गंदा पानी बहता रहता है। गली भी खराब है। आने जाने में परेशानी होती है। कीटनाशक दवा का छिड़काव नहीं होता है।

पार्वती

स्ट्रीट लाइट खराब है। घरों में गंदा पानी आ रहा है। लोग बीमार हो रहे हैं। सफाई भी नियमित नहीं होती है। कूड़े का ढेर जगह-जगह लगा रहता है।

सोनी देवी

कभी-कभी पानी बदबूदार और काले रंग का आता है। सड़क खराब है। बच्चे आए दिन गिरकर घायल होते हैं। सफाई भी नहीं होती है।

तारा देवी

कई गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं है। कई आंतरिक गलियों में इंटरलाकिंग नहीं है। रोड पटरी भी ठीक नहीं है। आधा दर्जन हैंडपंपों में से चार खराब पड़े हैं। यशलोक हॉस्पिटल के पीछे 11 लाख रुपये की आंतरिक गली का निर्माण कराया। हनुमान मंदिर पर हाईमास्ट लगवाया। सफाईकर्मियों की बहुत कमी है, जिससे नालियों की सफाई नहीं होती है।

-आनंद किशोर गुप्ता उर्फ कृष्णा महाजन, पार्षद।

---------------

जागरण टीम

रिपोर्टर : राजकुमार श्रीवास्तव

छायाकार : सीपी मिश्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.