बेटियों को बचाने का दिया संदेश
जासं, इलाहाबाद : नवमी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित हुई। स्त्री आर्य समाज चौक ने रामन
जासं, इलाहाबाद : नवमी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित हुई। स्त्री आर्य समाज चौक ने रामनवमी पर शनिवार को भव्य समारोह में समाजसेविका तारावती गुप्ता व कुसुमलता खरे को सम्मानित कर उनके कार्यो को अनुकरणीय बताया। सम्मानित महिलाओं ने यज्ञ पूजन कर कहा कि कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए हमें आगे आना होगा। लड़कियां देवी स्वरूप हैं, उन्हें बेटों के समान अधिकार, शिक्षा व सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करना होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने नेकी व भलाई की राह दिखाई है, हर व्यक्ति को उसका अनुशरण करना चाहिए। संचालन प्रतिमा गुप्ता ने किया। चेतना आर्य, माधुरी जायसवाल, सुधा अग्रवाल, संध्या आर्या, वंदना गुप्ता, सीमा केसरवानी, पूनम केसरवानी, अर्चना गुप्ता, रंजना सोवती मौजूद रहीं।