..तो करेंगे रेल का चक्का जाम
जासं, इलाहाबाद : रेल कर्मचारियों की तमाम मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने शुक्रवार
जासं, इलाहाबाद : रेल कर्मचारियों की तमाम मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने शुक्रवार को सिविल लाइंस से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। बाद में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष रमाशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां बना रही है। कहा कि सरकार रेलवे में शत-प्रतिशत एफडीआई लागू करना चाहती है। मंडल मंत्री एसएन ठाकुर ने कहा कि सरकार के रवैये के कारण मजदूरों के पास केवल हड़ताल का विकल्प रह गया है। कहा कि अगर सरकार ने रेल कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा। सभा में जेपी यादव, एके भारद्वाज, एमके सिंह, राकेश कुमार और डीके मौर्या आदि ने विचार रखे।