सवा माह में ढह गई नाले की दीवार
जासं, इलाहाबाद : कुछ दिन पहले ममफोर्डगंज और प्रीतमनगर क्षेत्रों में सड़क व गली निर्माण में धांधली का
जासं, इलाहाबाद : कुछ दिन पहले ममफोर्डगंज और प्रीतमनगर क्षेत्रों में सड़क व गली निर्माण में धांधली का मामला दब गया लेकिन नगर निगम के इंजीनिय¨रग विभाग का एक और 'कारनामा' उजागर हुआ है। इंजीनिय¨रग विभाग द्वारा कटरा में लक्ष्मी टॉकीज के समीप करीब सवा महीने पहले बनाई गई नाले की पक्की दीवार पहली बारिश भी नहीं झेल सकी और ढह गई। दीवार ढहने की वजह निर्माण मानकों की अनदेखी बताई जा रही है।
करीब एक लाख रुपये की लागत से लक्ष्मी टाकीज के बगल संजय लाइट हाउस के सामने स्थित नाले पर दीवार बनवाई गई थी। पूर्व पार्षद आनंद अग्रवाल का आरोप है कि जिस समय दीवार बनाई जा रही थी, ठेकेदार उसमें पुरानी ईट का प्रयोग कर रहा था। मैंने इसकी शिकायत भी तत्कालीन नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता लोकेश जैन और अवर अभियंता रमन सिंह से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुणवत्ता खराब होने के कारण दो दिन की बारिश में ही दीवार ढह गई। दीवार ढहने की जानकारी बुधवार को नगर आयुक्त देवेंद्र पांडेय, मुख्य अभियंता लोकेश जैन को दी गई। निगमकर्मी मलबा हटाने पहुंचे तो पूर्व पार्षद ने मना कर दिया। उधर, पार्षद सोनिका अग्रवाल ने भी मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्य अभियंता ने बताया कि नगर आयुक्त के साथ वह मौके पर गए थे। मिट्टी भराई होने से दीवार गिरी है।