Move to Jagran APP

लालजी व सुभाष को विज्ञान शिक्षक अवार्ड

जासं, इलाहाबाद : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (नासी) में पांच दिन

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 01:05 AM (IST)
लालजी व सुभाष को विज्ञान शिक्षक अवार्ड

जासं, इलाहाबाद : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (नासी) में पांच दिन तक विविध आयोजन हुए। इसमें देश, प्रदेश एवं इलाहाबाद के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को सभी को पुरस्कार बांटे गए।

loksabha election banner

2014-15 के विज्ञान शिक्षक अवार्ड से सिटी मांटेसरी इंटर कालेज लखनऊ के शिक्षक डा. सुभाषचंद्र त्रिपाठी, कर्नलगंज इंटर कालेज इलाहाबाद के शिक्षक डॉ. लालजी यादव को सम्मानित किया गया। राष्ट्र स्तर की लेखन प्रतियोगिता में भोपाल के किश्तिज सिंह को पहला, दिल्ली के नितिन कुमार को दूसरा, मथुरा के शुभम चौधरी को तीसरा स्थान मिला। इसमें पटना के अंकित कुमार व भुवनेश्वर के स्नेहा बनर्जी ने भी प्रतिभाग किया था। राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर के मयंक सिंह, सागर धनराज व दीक्षांत गुप्ता को प्रथम, एसवीएम इंटर कालेज उरई के हर्ष राजपूत, अंकित कुमार त्रिपाठी, अभिषेक त्रिवेदी को दूसरा, राजकीय क्वींस इंटर कालेज वाराणसी के अश्वेंद्र कुमार यादव, विनय वर्मा व अजीत सिंह यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला। राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में पहला मेरठ की अर्पिता, बुलंदशहर के विकास सिंह को दूसरा, विपक्ष में इलाहाबाद के पुलकित खरे को पहला व फर्रुखाबाद के वंदना यादव को दूसरा स्थान मिला।

राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में बुलंदशहर के समर्थ अग्रवाल को पहला, कानपुर के स्वेता रवि को दूसरा एवं बरेली के आकांक्षा को तीसरा स्थान मिला। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बिजनौर के बी अरुन नारायन को पहला, देवरिया की अदिति त्रिपाठी को दूसरा स्थान मिला। राज्य स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में अंबेडकर नगर के कार्तिकेय मिश्रा को पहला, बुलंदशहर के अनीश राज को दूसरा व कानपुर के अलेख गुप्ता को तीसरा स्थान व सांत्वना पुरस्कार इटावा के निशांत दीक्षित को मिला। राज्य स्तरीय चार्ट प्रतियोगिता में बुलंदशहर के अदिति पुनेठा को पहला, फैजाबाद के उत्कर्ष पांडेय को दूसरा व रायबरेली की राजलक्ष्मी को तीसरा पुरस्कार मिला। इलाहाबाद जनपद की पेंटिंग प्रतियोगिता में श्रीश त्रिपाठी को पहला, तबीश मिर्जा को दूसरा व स्वाती मिश्रा को तीसरा स्थान मिला। आकर्षक लेखन में निशांत गुप्ता को पहला, सुप्रिया राय को दूसरा व अनुग्रह प्रताप सिंह को तीसरा स्थान मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.