एक महिला में भी 'स्वाइन फ्लू' के लक्षण
जासं, इलाहाबाद : शनिवार को एक और महिला में 'स्वाइन फ्लू' के लक्षण मिलने से हड़कंप मचा। ममफोर्डगंज क्ष
जासं, इलाहाबाद : शनिवार को एक और महिला में 'स्वाइन फ्लू' के लक्षण मिलने से हड़कंप मचा। ममफोर्डगंज क्षेत्र में एक प्राइवेट अस्पताल से जांच के लिए सीएमओ दफ्तर रेफर की गई महिला टीम के आने के पहले ही वहां से जा चुकी थी। शहर के तीन-चार अन्य क्षेत्रों में भी स्वाइन फ्लू होने की संभावना पर डॉक्टरों की टीम पहुंची लेकिन जांच में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
शहर में स्वाइन फ्लू से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पूर्व ट्रिपल आइटी की एक छात्रा, अल्लापुर के एक युवक, नैनी के एक किशोर और करछना में भी एक युवक में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले थे। सीएमओ डा. पद्माकर सिंह ने बताया कि ममफोर्डगंज क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक महिला में संदिग्ध स्वाइन फ्लू का मामला शनिवार को पता चला। मरीज को उनके दफ्तर लाया गया लेकिन जांच के पहले ही वह चली गई। लिहाजा, उसका स्वाब जांच करने के लिए एसजीपीजीआइ नहीं भेजा जा सका।