कब मिलेगी 'आजाद' को आजादी
इलाहाबाद : शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। इन पंक्
इलाहाबाद : शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। इन पंक्तियों की सच्चाई जानने के लिए चलना होगा नगर निगम के स्टोर में जहां चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा आज भी पोलिथिन में लपेटकर रखी गई है। शुक्रवार को शहादत दिवस है, पर शायद निगम कर्मियों को यह बात याद नहीं। यही कारण है कि शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिमा की सफाई तो दूर आसपास की गंदगी भी नहीं साफ की गई।
वैसे तो इस प्रतिमा को लेकर हर साल बाते होती हैं। सर्किट हाउस में लगाने के लिए यह प्रतिमा नगर निगम लाई गई थी। पहले इसे इंडियन प्रेस स्टोर में अपमानजनक तरीके से रखा गया था। मिनी सदन में यह मुद्दा उठने के बाद इसे नगर निगम लाया गया। उस समय सफाई करके इसे पोलिथिन में लपेटकर स्टोर में रख दिया गया। इतना कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने इतिश्री कर ली। गुरुवार को पार्षद किरन जायसवाल नगर निगम के स्टोर में पहुंची तो देखा कि आजाद की प्रतिमा के आसपास गंदगी पसरी हुई है। उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को पत्र लिखकर प्रतिमा स्थल की सफाई कराने की मांग की है।