गंगा को स्वच्छ रखने की ली जानकारी
जासं, इलाहाबाद : गंगा को पतित पावनी कैसे बनाया जाए इसे गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने जाना। मौका था गं
जासं, इलाहाबाद : गंगा को पतित पावनी कैसे बनाया जाए इसे गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने जाना। मौका था गंगा गैलरी में भ्रमण का।
ईश्वर शरण डिग्री कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन अग्रवाल की अगुवाई में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी स्थित गंगा आर्ट गैलरी को देखा। यहां उन्हें गंगा के बारे में विस्तृत जानकारी मिली। यह भी जाना कि गंगा का पौराणिक महत्व क्या है और मौजूदा समय में उसकी क्या स्थिति है। यही नहीं उनके चालीस नाम भी जानें। गंगा को स्वच्छ कैसे रख सकते हैं इसकी जानकारी ली। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इसके माध्यम से यह जाना कि किस प्रकार अशुद्ध जल को हम शुद्ध कर सकते हैं। गंगा कितने लोगों को रोजगार देती हैं, इसका भी पता चला। युवाओं ने कहा कि यहां आकर उन्हें कई ऐसी जानकारियां मिलीं, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। विवेक कुमार यादव, अवनीश कुमार यादव, निश्चल श्रीवास्तव, कश्यप यादव, शिवराम, रजनीश, शक्ति भाष्कर, अंकिता शुक्ला, मधुलिका साहू, रोली मिश्रा, अंजली गौड़, पूजा खरवार आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे ।