मंत्रोच्चार के बीच हुआ गंगा पूजन
जासं,इलाहाबाद : शुक्रवार को संगम तट वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक
जासं,इलाहाबाद : शुक्रवार को संगम तट वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में मंत्रोच्चारण के बीच गंगा का पूजन कर माघ मेला के सकुशल संपन्न होने की कामना की।
माघ मेला के पूर्व जिला प्रशासन की ओर से परंपरागत रूप से गंगा पूजन किया जाता है। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारी मां गंगा का पूजन करते हैं। शुक्रवार को सुबह संगम तट पर कमिश्नर बीके सिंह और जिलाधिकारी भवनाथ सिंह ने तीर्थ पुरोहित दीपू और अन्य की अगुवाई में वैदिक मंत्रों के बीच गंगा पूजन किया। स्वामी नरेंद्रानंद और महामंडलेश्वर कपिलदेवदास नागा भी पूजन के दौरान मौजूद रहे। एक घंटे तक चली पूजा में अधिकारियों ने गंगा को दुग्ध समर्पित किया और मेले के सकुशल संपन्न होने की मंगल कामना की। इस मौके पर माघमेला प्रभारी डा.आरके शुक्ला, एडीएम सिटी एसके शर्मा और आचार्य जितेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।