Move to Jagran APP

प्रेम व सेवा का मर्म समझाया

जासं, इलाहाबाद : हर तरफ कीर्तन और भजन की गूंज। क्या बच्चे, क्या बड़े सब आस्था के संगम में डुबकी लगाते

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 08:40 PM (IST)
प्रेम व सेवा का मर्म समझाया

जासं, इलाहाबाद : हर तरफ कीर्तन और भजन की गूंज। क्या बच्चे, क्या बड़े सब आस्था के संगम में डुबकी लगाते नजर आए। अवसर था भगवान श्री सत्य साई बाबा के 89 वें जन्म दिवस का। यहां श्रद्धालुओं को प्रेम व सेवा का मर्म समझाया गया।

loksabha election banner

श्री सत्य साई सेवा संगठन के तत्वावधान में साई कृपा मंदिर व दुर्गा पूजा पार्क अशोक नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भोर में सवा पांच बजे से हो गई थी। भक्तों ने 21 बार ओंकारम् का उद्घोष किया और केक काटकर अपने आराध्य का जन्मदिवस मनाया। साई कृपा मंदिर में भक्तों ने एक लाख बार भगवान बाबा के नाम 'ऊं श्री सत्य साई नाथाय नम:' का जप किया। कुमकुम, फूल, रोली आदि भगवान को अर्पित किया गया। प्रार्थना के बाद सर्वधर्म भजन का आयोजन किया गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने भक्तों के साथ भगवान की आरती उतारी। दोपहर बाद दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोगी, मानसिक रोगी, अनाथों के साथ ही मदर टेरेसा के मिशनरी आफ चैरिटी के बच्चों को न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कपड़े, स्वेटर, कंबल व प्रसाद वितरण किया। सांध्यकालीन कार्यक्रम में श्री सत्य साई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र व गायक सुजम जामत्सो तेनजिन ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर बाबा के आध्यात्मिक व सेवा कार्यो पर बनी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने 'मानव सेवा माधव सेवा' और 'सबसे प्रेम सबकी सेवा' की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उन्होंने मंदिर की 27 प्रशिक्षु गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन भी बांटी। समापन महामंगल आरती से हुआ। न्यायमूर्ति रणविजय सिंह, न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र, बीएन उपाध्याय, कांग्रेस नेता एपी दीक्षित, चंद्र प्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.