Move to Jagran APP

देश की एकता के लिए दौड़े शहरी, ली शपथ

जासं, इलाहाबाद : चंद्रशेखर आजाद पार्क, बालसन, अलोपीबाग, बाई का बाग समेत कई क्षेत्रों में मार्निग वॉक

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 01:54 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 01:54 AM (IST)
देश की एकता के लिए दौड़े शहरी, ली शपथ

जासं, इलाहाबाद : चंद्रशेखर आजाद पार्क, बालसन, अलोपीबाग, बाई का बाग समेत कई क्षेत्रों में मार्निग वॉक पर निकले लोगों को अलग नजारा देखने को मिला। अवसर था लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दौड़' का। शहरियों के लिए शुक्रवार की सुबह अन्य दिनों से कुछ अलहदा थी। देश की एकता के लिए शहरियों ने दौड़ लगाई। जगह-जगह एकता की शपथ भी दिलाई गई।

loksabha election banner

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में भी राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे संस्थान में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राएं, संकाय सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. सोमनाथ विश्वास ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। मैराथन में लड़कियों में आशना शर्मा प्रथम, अर्पिता भार्गव द्वितीय, क्षितिजा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में पवन कुमार वरनवाल प्रथम, सोनू सिंह द्वितीय और अभिषेक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बीडी सिंह, महासचिव अनीता सचान मौजूद थे। संचालन रतन सिंह ने किया। कार्यक्रम में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, राम दुलार पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह, सुरेश त्रिपाठी, डा. नरेंद्र सिंह गौर, ज्ञान सिंह पटेल, शिवसेवक सिंह आदि शामिल थे।

----------

राष्ट्रीय एकता में पटेल का अमूल्य योगदान

इलाहाबाद संग्रहालय में राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया गया। निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि सरदार पटेल की कल्पना जाति, धर्म एवं भाषा की अनेकता से ऊपर उठकर सुरक्षित एवं समृद्ध भारत की कल्पना की थी। सभा को डा. रंजन शुक्ल, डा. सुनील गुप्त आदि ने संबोधित किया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। प्रेक्षागृह में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस में सभी ने सत्य निष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए भी शपथ ली।

उत्तर मध्य रेलवे प्रधान कार्यालय में पटेल जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लल्लू सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। इसी क्रम में मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक वीके त्रिपाठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

--------------

प्रदर्शनी में उमड़े लोग

इलाहाबाद : पटेल जयंती पर विकास भवन परिसर में अनेकता में एकता प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना कार्यालय की ओर से किया गया। इसमें लोगों की भीड़ जुटी। गोष्ठी, वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें अपर जिला सूचना अधिकारी इंद्रमणि पांडेय, नाजिर केबी सिन्हा, राजेंद्र पांडेय आदि शामिल थे। उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से अलोपीबाग में संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता जेएन विश्वकर्मा ने की। मुख्य वक्ता यशवीर सिंह थे। संचालन राम किशोर सोनी ने की। संगोष्ठी में बाबुल त्रिपाठी, सीएल पटेल, क्रांति शुक्ला, सूफियान अंसारी आदि लोग शामिल थे। सामाजिक एकता परिषद, मानव एकता संघ, अल्लापुर व्यापार मंडल की ओर से भी जयंती मनाई गई।

----------

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

इलाहाबाद: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग में राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण, काव्य और पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में गणेश शुक्ल को प्रथम, आशुतोष को दूसरा, प्रिया और आकांक्षा को तीसरा स्थान मिला। काव्य प्रतियोगिता में आशुतोष को पहला, प्रियंका और संतलाल को दूसरा, रश्मि गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में प्रो. सुजाता, रघुवंश, प्रो. धनंजय शामिल थे। कार्यक्रम डा. आकांक्षा सिंह और डा. रुचि दूबे के निर्देशन में हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्राणि विज्ञान विभाग परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. यूसी श्रीवास्तव ने की और मुख्य अतिथि प्रो. केपी सिंह थे। कार्यक्रम में संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, इविवि इकाई मंत्री विक्रांत सिंह, नीरज प्रताप सिंह, बृजेश यादव, कन्हैया लाल, चौधरी, सौरभ कुमार सिंह, उमेश कुमार आदि शामिल थे। उधर, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरदार पटेल गांधी और नेहरू जी के समान सम्मानीय थे। उन्हीं की सलाह पर डा. भीमराव अंबेडकर को प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र सिंह शिक्षा प्रसार समिति के प्रांतीय सह संगठन मंत्री चिंतामणि सिंह, अवधेश मिश्र, बलवंत सिंह, विजय शंकर मिश्र आदि शामिल थे।

------------------

भाजपाइयों ने भी एकता के लिए लगाई दौड़

भाजपा की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क में शुक्रवार की सुबह एकता दौड़ आयोजित की गई जो बालसन चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पर पहुंचकर खत्म हुई। दौड़ में फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद केशव प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय, कमलेश कुमार, नरेश कुंद्रा, राजेंद्र मिश्र, राजीव गुप्ता, देवेंद्रनाथ मिश्रा, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, मुरारी लाल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, टीपी सिंह, अवधेश गुप्ता, रवि केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, नवीन दीक्षित, अमित मालवीय, राजू पाठक समेत अन्य लोग शामिल थे। भाजयुमो की ओर से सरदार पटेल संस्थान, अलोपीबाग में लौह पुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद दौड़ की शुरुआत हुई। दौड़ हर्षवर्धन चौराहे से होते हुए संस्थान में खत्म हुई। इसमें भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नरसिंह, मनीष देव पांडेय, रोहित पांडेय, राजन शुक्ला, सुबोध सिंह, अभिषेक शुक्ला आदि शामिल थे। मानसरोवर चौराहे से सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस तक व्यापारियों ने एकता दौड़ का आयोजन किया। इसमें अमर वैश्य मुन्ना भइया, विनोद कुमार वर्मा, सुनील मनचंदा, शिवमूरत गुप्ता, अश्वनी अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, अर्पित केसरवानी आदि शामिल थे। भाजपा कीडगंज मंडल की ओर से बाई का बाग चौराहे से पुलिस बूथ चौराहे तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, पदुम जायसवाल, डा. कमला सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि शामिल थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन सुभाष चौराहे पर किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सरदार पटेल संस्थान में जयंती मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तहसीन अहमद, इकरार अहमद, अख्तर चूड़ी वाले, सानू, कामरान, जियाउद्दीन, नफीस अहमद आदि मौजूद थे। भाजपा चौक मंडल ने भी जयंती मनाई। अशोक मालवीय, शिवशंकर टंडन, आशुतोष मालवीय, सर्वेश द्विवेदी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा, नेहरू युवा केंद्र द्वारा भी पटेल जयंती मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.