कांग्रेसियों ने जोनल कार्यालय में फेंका कूड़ा
जासं, इलाहाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पूरी तरह स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है। यह तभी स
जासं, इलाहाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पूरी तरह स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है। यह तभी संभव है, जब देश का हर नागरिक सचेत हो। अब जरा देखिए, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को, जो नगर निगम की लापरवाही से इतना नाराज हुए कि खुद कूड़ा फैलाने पर आमादा हो गए। गंदगी दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के जोनल कार्यालय में कूड़ा फेंक दिया।
धनतेरस और दिवाली के बाद भी शहर में हर तरफ गंदगी फैली है। दो दिन पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को चेतावनी दी थी कि सफाई दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को अल्लापुर जोनल कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे और बाद में कार्यालय में कूड़ा फेंकने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। अधिकारी-कर्मचारी वहां से भाग निकले। कार्यकर्ताओं ने मेज और कुर्सियों पर गंदगी फैला दी और फिर चले गए। जाते-जाते चेतावनी दे गए कि वे फिर से ऐसा कर सकते हैं। इस अभियान में पीयूष शुक्ला, दिग्विजय सिंह, आशीष ठाकुर, अखिलेश सिंह, रामू भारतीया आदि मौजूद रहे।