झूंसी से नैनी पहुंचा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
नैनी, इलाहाबाद : झूंसी के छतनाग से गंगा में छोड़ा गया मगरमच्छ शुक्रवार को नैनी के लवायन कला गांव के र
नैनी, इलाहाबाद : झूंसी के छतनाग से गंगा में छोड़ा गया मगरमच्छ शुक्रवार को नैनी के लवायन कला गांव के रामघाट पर पहुंच गया। मगरमच्छ निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव वालों ने उसे मछुआरों की मदद से फिर से पानी में छोड़ दिया। गनीमत रहा की इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
बता दें कि बुधवार 15 अक्टूबर को झूंसी स्थित छतनाग में एक मगरमच्छ ने आतंक फैलाया हुआ था। काफी जद्दोजहद के बाद उसे ग्रामीणों ने पकड़ा था, जिसे बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने गंगा में छोड़ दिया था। उस दौरान गांव वालों ने आरोप था कि मगरमच्छ ने गांव के ही एक मवेशी पालक के सूअर को मार दिया है। गंगा में छोड़ा गया मगरमच्छ शुक्रवार को पानी के रास्ते से नैनी स्थित लवायन कला गांव के नदी में मछुआरों की जाल में फंस गया। मगरमच्छ निकलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे लोगों को मजमा जुट गया। आनन-फानन में मौजूद मछुआरों ने ग्रामिणों की सहायता उसे पकड़कर फिर से पानी के बीचोबीच छोड़ दिया।