Move to Jagran APP

छेड़खानी के विरोध पर 'गोदान' पर पथराव

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 09:20 PM (IST)
छेड़खानी के विरोध पर 'गोदान' पर पथराव

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : छेड़खानी और फोटो खींचने का विरोध करने पर गुस्साए कुछ युवकों ने प्रयाग स्टेशन के निकट गोदान एक्सप्रेस को रोककर पथराव कर दिया। इसमें आजमगढ़ से मुंबई जा रहे एक परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। उनका इलाहाबाद जंक्शन पर चिकित्सकों ने इलाज किया। उसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस घटनाक्रम में ट्रेन लगभग आधा घंटे तक प्रयाग स्टेशन पर खड़ी रही।

loksabha election banner

छपरा से मुंबई को जा रही गोदान एक्सप्रेस पर आजमगढ़ से जफर रजा निवासी कुशल अपने परिवार के साथ सवार हुए। उनका आरक्षण एस-आठ में था। लगभग आधा घंटा विलंबित ट्रेन के जौनपुर पहुंचने पर उसी डिब्बे में कुछ युवक सवार हो गए। सीट पर बैठने को लेकर उनका विवाद हो गया। ट्रेन आगे बढ़ी तो युवक परिवार के साथ मौजूद लड़कियों से छेड़खानी करने और फोटो खींचने का प्रयास करने लगे। जफर, उनके पुत्र और साथी यात्रियों ने युवकों का विरोध किया। इस पर युवक शांत हो गए। लेकिन अंदर ही अंदर वे गुस्साए हुए थे। प्रयाग स्टेशन पहुंचने से पहले युवकों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते कि सभी नीचे उतरकर बोगी पर पथराव करने लगे। इस हमले में जफर रजा व उनका बेटा घायल हो गए। ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे की देरी से इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची। यहां पर भुक्तभोगी ने जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। स्टेशन पर ही रेलवे चिकित्सकों ने घायलों की मरहम पंट्टी की। उसके बाद ट्रेन रवाना की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.