अध्यक्ष छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में बुधवार को नया मोड़ आ गया। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल दोनों नामांकन अवैध घोषित कर दिए गए।
संघ की चुनावी प्रक्रिया कई दिन पहले से चल रही थी। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एपी सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए एक-एक नामांकन आए जिससे उपरोक्त पदों पर चयन निर्विरोध रूप में हो गया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. गिरीश पांडेय, डॉ. जीसी पटेल तथा अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार चड्ढा के नामांकन को अवैध घोषित कर दिया गया। डॉ. कमलाकर सिंह को सचिव, अविनाश चंद्रा को संपादक, डॉ. बैजनाथ गुप्ता कोषाध्यक्ष, डॉ. नीता साहू उपाध्यक्ष महिला, डॉ. एके सिंह सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी निर्विरोध रूप से चुने गए। अध्यक्ष पद पर डॉ. सुषमा श्रीवास्तव, डॉ. आलोक वर्मा और डॉ. आरएस ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला है। 21 सितंबर को बेली अस्पताल में सुबह 8 से 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। उसी दिन फैसला भी घोषित किया जाएगा।