ग्यारहवीं बार अध्यक्ष बने फूलचंद्र
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 01:29 AM (IST)
नैनी, इलाहाबाद : भारत पम्प एण्ड कम्प्रेशर्स लिमिटेड यूनियन का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी मो. शहाबुद्दीन की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में फूलचंद्र दुबे अध्यक्ष, ओपी तिवारी महामंत्री, अशोक कुमार और संतोष कुमार उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश और अनिल कुमार संयुक्त मंत्री, आरएलडी दुबे संगठन मंत्री व श्रीराम यादव कोषाध्यक्ष चुने गए। फूलचन्द्र दुबे ग्यारहवीं बार अध्यक्ष और ओपी तिवारी छठीं बार महामंत्री चुने गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें