युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 01:27 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 01:27 AM (IST)
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : कीडगंज इलाके में नए यमुना पुल के नीचे एक युवक की उतराती लाश पड़ी पाई गई। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। उसे देखकर यह अंदाजा लगाया गया कि युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने उसकी पहचान की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चल सका।
सुबह लगभग आठ बजे घाट किनारे बैठे नाविकों ने एक 30 वर्षीय युवक का शव नदी में उतराता देखा। युवक के शरीर पर काली पैंट, काली शर्ट और भूरे रंग की सैंडिल थी। युवक ने हाथ में एक स्टील का चुल्ला भी पहन रखा था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चला। कीडगंज पुलिस के मुताबिक जिन थाना क्षेत्रों से युवक गायब हैं, उनको सूचना दे दी गई है। युवक की पहचान होने के बाद ही आगे की कहानी साफ होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें