नशा मुक्ति केन्द्र से लौटा तो काटी नस
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 06:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : तेलियरगंज के विवेक श्रीवास्तव (30) ने बुधवार की रात ब्लेड से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। परिजनों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। इस वाकये से घरवाले काफी परेशान हो गए हैं। छोटे भाई संतोष ने बताया कि रात को घर के एक कमरे में विवेक फर्श पर लेटा हुआ था। करीब 11 बजे के बाद मां गीतादेवी की नजर उस पर पड़ी तो देखा की उसके बाएं हाथ की कलाई से खून निकल रहा है। इस पर उन्होंने छोटे बेटे को आवाज लगाई, किसी तरह विवेक को लेकर अस्पताल पहुंचे। संतोष के मुताबिक विवेक नशा मुक्ति केन्द्र लखनऊ में तीन महीने रहने के बाद एक सप्ताह पहले लौटा था। पिता चकबंदी दफ्तर में लिपिक पद से रिटायर्ड हो चुके हैं। परिजनों का मानना है कि नशे की खातिर विवेक ऐसा कर सकता है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें