अब संवरेगी शेखाझील, 40 लाख मिले
अलीगढ़ : पक्षी विहार का दर्जा मिलने के बाद भी बदहाल शेखाझील के जल्द संवरने की उम्मीद है। झील के जीर्
अलीगढ़ : पक्षी विहार का दर्जा मिलने के बाद भी बदहाल शेखाझील के जल्द संवरने की उम्मीद है। झील के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 40 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। गुरुवार को वन संरक्षक ने झील का जायजा लिया।
वन विभाग ने शेखाझील के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख 10 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने कई माह पूर्व ही प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, मगर धनराशि जारी नहीं की। विभाग के अनुसार पिछले दिनों धनराशि जारी हो गई। वन संरक्षक बी प्रभाकर ने डीएफओ श्रीधर त्रिपाठी के साथ झील का निरीक्षण किया। प्रस्ताव के अनुसार झील की जलकुंभी की निकासी व गहराई, ग्रीन बेल्ट का विकास, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, झील का तश्तरी शेप में विकास, जंगली घास को हटाने व नियंत्रण के उपाय, सुरक्षा व संरक्षण के लिए चौकीदार की नियुक्ति, आय-व्यय का डिस्प्ले बोर्ड, पक्षियों की तस्वीरें, इंटरनेशनल वेटलैंड डे, वाइल्ड लाइफ वीक, बर्ड फेस्टिवल पर पर्यटकों, स्थानीय लोगों व छात्रों के लिए व्यवस्था, पेयजल, झील देखने का लॉन व परिसर में फूल वाले पौधों का रोपण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ में वन क्षेत्राधिकारी अशोक निमेश व नेचर गाइड मोहम्मद इशहाक भी मौजूद रहे।