अलीगढ़ में बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक दर्जन घायल
एटा से दिल्ली जा रही लोनी डिपो रोडवेज बस ने गभाना हाइवे पर राजा के बाग के पास सामने चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ में आज एक रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस में बैठे नौ तथा ट्रैक्टर पर बैठे तीन लोग घायल हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी है।
एटा से दिल्ली जा रही लोनी डिपो रोडवेज बस ने गभाना हाइवे पर राजा के बाग के पास सामने चल रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। बस का चालक एक गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बस और ट्रैक्टर दोनों हाइवे के सहारे खाई में जा घुसे। जिसमें भूपेंद्र सिंह (38) पुत्र प्रताप सिंह निवासी नत्था नगला, भीष्मपाल (35) पुत्र नाथूराम निवासी सनोडि सिकंदरपुर कासगंज, हरिनाथ (32) पुत्र बृजराज निवासी नगलरटरे अगदपुर अलीगंज एटा, पंकज (48) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी अशोक नगर बन्ना देवी अलीगढ, सचिन अग्रवाल (35) पुत्र ब्रहमस्वरूप निवासी रघुवीरपुरी अलीगढ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के सीएचसी गभाना में भर्ती कराया जहां से इनको जिला अस्पताल मलखान सिंह में रेफर किया है।