Move to Jagran APP

Unlock 1: स्वर्ण लगी मस्जिद और खेरेश्वर मंदिर के सोमवार से खुलेंगे द्वार, प्रवेश का अंदाज होगा इस तरह Aligarh News

भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। भक्त की भक्ति को खाली नहीं जाने देते। कोरोना महामारी के चलते इंसान पर आई आफत से देवालय भी अछूते नहीं रहे। दो माह से सभी के पट बंद हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 03:14 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 03:14 PM (IST)
Unlock 1: स्वर्ण लगी मस्जिद और खेरेश्वर मंदिर के सोमवार से खुलेंगे द्वार, प्रवेश का अंदाज होगा इस तरह Aligarh News
Unlock 1: स्वर्ण लगी मस्जिद और खेरेश्वर मंदिर के सोमवार से खुलेंगे द्वार, प्रवेश का अंदाज होगा इस तरह Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। भक्त की भक्ति को खाली नहीं जाने देते। कोरोना महामारी के चलते इंसान पर आई आफत से देवालय भी अछूते नहीं रहे। दो माह से सभी के पट बंद हैं। सोमवार से अब सभी के पट खुलने जा रहे हैं, लेकिन कोरोना के चलते शारीरिक दूरी के बंधन के चलते भगवान के दरबार में भक्ति के  तौर-तरीका बदल जाएगा। न तो घंटा घडिय़ालों की अधिक आवाज सुनाई देगी और न सामूहिक आरती के स्वर। मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारे में भी भक्तों की भीड़ नजर नहीं आएगी। इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई है। 

loksabha election banner

घेरों से गुजरेंगे भक्त, जल ही चढ़ाएंगे

शहर के प्रमुख मंदिरों में शुमार खेरेश्वर धाम में पूजा-पाठ का तरीका पूरा बदला हुआ नजर आएगा। मुख्य महंत प्रह्लाद गिरी गोस्वामी बताते हैं कि मुख्य गेट पर सैनिटाइज की व्यवस्था की गई है। हर व्यक्ति को सैनिटाइज किया जाएगा। मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए निर्धारित दूरी पर गोल घेरे बनाए गए हैं। भक्तों को केवल जल चढ़ाने की भी अनुमति रहेगी।

जुमे की नमाज का खुतबा होगा छोटा

शहर की मस्जिदों में नमाज की पढऩे की व्यवस्था भी पूरी तरह बदल जाएगी। शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने बताया कि ऊपर कोट जामा मस्जिद को हर रोज सैनीटाइज किया जाएगा। फर्श व चटाई को हटा दिया गया है। नमाज अपने घर से ही चटाई व कपड़ा लेकर आएंगे। मस्जिद में फर्ज की नमाज ही अदा होगी। सुन्नत और नफिल की नमाज घरों में पढ़ी जाएगी। नमाजी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा करेंगे। मस्जिद के टॉयलट व बाथरूम का इस्तेमाल नमाजी नहीं करेंगे। जुमे की नमाज से पहले खुतुबा भी छोटा किया जाएगा।

चर्च में होगी केवल प्रार्थना

घंटाघर चर्च के फादर रविकांत ने बताया कि दो गज की शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। गेट पर दो लोगों को सैनीटाइज करने के लिए होंगे। 20 से 25 मिनट की प्रार्थना के लिए पांच लोगों को ही अनुमति मिलेगी। गीत नहीं होगा। मास्क अनिवार्य किया गया है।

शारीरिक दूरी का होगा पालन

बैकुंठ नगर  गुरुद्वारा के प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। मुख्य गेट पर सैनीटाइज की व्यवस्था की जाएगी। मास्क भी अनिवार्य होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.