पुलिस ने जारी किए अब डकैतों की स्केच
-पुलिस का दावा जल्द होगा घटना का अनावरण अलीगढ़ : नगर के डेयरी संचालक के यहां डाका डालने वाले बदमाश
-पुलिस का दावा जल्द होगा घटना का अनावरण
अलीगढ़ : नगर के डेयरी संचालक के यहां डाका डालने वाले बदमाशों को पुलिस चार दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी है, हालांकि पुलिस ने तीन डकैतों के स्केच जारी किए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाश उनकी गिरफ्त में होंगे।
विगत रविवार को दिन ढलते ही सशस्त्र बदमाशों ने कस्बा के विद्या नगर सासनी रोड निवासी डेयरी संचालक यशपाल सिंह के यहां डाका डाला था। डकैतों ने यशपाल सिंह व इनकी पत्नी वाला देवी, पिता लाल सिंह व बेटी राधा को बंधक बनाकर पेमेंट के आए लगभग नौ लाख रु पये व लाखों के रु पये की ज्वेलरी ले गए थे। बदमाशों ने पीड़ितों से मारपीट भी की थी। घटना के बाद एसएसपी राजेश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर फिंगर पि्रंट लिए थे।
गुरु वार को कोतवाल वेगपाल सिंह ने तीन डकैतों के स्केच जारी करते हुए बताया कि डेयरी संचालक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर तीन डकैतों के एक्सपर्ट से स्केच बनवाए गए हैं। यह स्केच आसपास के जनपदों में भी भेज दिए गए हैं। उनका दावा है कि घटना के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने फिल्डिंग लगा रखी है। जल्द घटना का अनावरण किया जायेगा।