गो तस्करों के खिलाफ भड़का गुस्सा
अलीगढ़: बुलंदशहर के थाना अरनिया के लखनबाड़ा व भोगपुर गांव के बीच नहर के पास गो तस्करों ने नौ गायों क
अलीगढ़: बुलंदशहर के थाना अरनिया के लखनबाड़ा व भोगपुर गांव के बीच नहर के पास गो तस्करों ने नौ गायों को काट दिया और उनका अवशेष छोड़कर भाग गए। सूचना पर आसपास क्षेत्र के हजारों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। घटना जनपद सीमा की होने पर सूचना मिलते ही भाजपाई व आरएसएस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुच गये और पुलिस अधिकारियों से गो तस्करों की गिरफ्तारी की माग की । दूसरी घटना दोपहर को थाना अरनिया के ही गाव नागल में झाडि़यों में गायों के अवशेष मिले, जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हगामा किया।
बुधवार की रात को बुलंदशहर के थाना अरनिया के गाव लखनबाड़ा से गो तस्करों ने नौ गायों को चुरा लिया और नहर के पास काट कर अवशेष छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर गभाना से भाजपा नेता विपिन कुमार सिंह, कालू सिंह, नाहर सिंह, नेमपाल सिंह, शेखर सिंह और आरएसएस के नीरज गुप्ता, निमेंद्र गोस्वामी, राजवीर सिंह व बजरगदल के सौरभ ठाकुर, रवि ठाकुर भी मौके पर पहुच गए और प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस से गो तस्करों की जल्द गिरफ्तारी की माग की, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जानकारी बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह को दी। उधर, दूसरी घटना गुरुवार की दोपहर को थाना अरनिया के ही गाव नागल की झाड़ियों में गायों के अवशेष मिले, जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हगामा किया। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य चौधरी हरेंद्र सिंह समेत सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुच गए और गो तस्करों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर थाना गभाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।