Move to Jagran APP

आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अचल सरोवर पर गुरुवार को विशाल महाआरती में अद्भुत व अविस्मरणीय नजारा एकबार

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 02:05 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 02:05 AM (IST)
आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अचल सरोवर पर गुरुवार को विशाल महाआरती में अद्भुत व अविस्मरणीय नजारा एकबार फिर दिखा। भव्य आरती के स्वरूप से पुरानी यादें जीवंत हो उठीं। आरती की प्रज्ज्वलित हो रही लौ से पूरा आरती घाट जगमग हो उठा। शिव स्तुति व भारत माता की आरती के साथ श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता के जयकारों से अचल सरोवर गूंज उठा।

loksabha election banner

दैनिक जागरण ने 'अचल सरोवर, अटल धरोहर' के नाम से वर्ष 2015 में मुहिम की शुरुआत की थी। मुख्य उद्देश्य अचल सरोवर को साफ व सुंदर बनाना था। इस मुहिम में पूरा शहर उमड़ पड़ा और अचल सरोवर का नजारा बदल गया। गुरुवार को अचल सरोवर रक्षक दल के सदस्यों ने सुख-समृद्धि व विश्व शांति के लिए आरती घाट पर विशाल आरती रखी। महंत कौशलनाथ व कृष्णा गुप्ता के निर्देशन में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शंकर की स्तुति के साथ ही मंत्र गूंजने लगे। हर-हर, गंगे के साथ अचल सरोवर की भी आरती की गई। मयंक ने भारत माता की आरती गाई। दैनिक जागरण के सीनियर यूनिट मैनेजर अजय तोमर, संपादकीय प्रभारी नवीन सिंह, वरिष्ठ साथी सत्येंद मिश्र, शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर भी आरती में शामिल हुए। आरती के बाद विधायकों ने कहा कि दैनिक जागरण ने अचल सरोवर को एक नई पहचान दी है। गंदगी से पटे अचल सरोवर पर कोई आना पसंद नहीं करता था, मगर दो वर्षो में यह स्थल धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया। सरदार भूपेंद्र सिंह, मोहन लाल वर्मा, कमल प्रताप सिंह, राज सक्सेना, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, निखिल माहेश्वरी, प्रीति वाष्र्णेय, स्नेहा शर्मा, आशीष आर्य, जितेंद्र भारद्वाज, आलोक वात्सल्य, डॉ. राजीव अग्रवाल आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.