नकल विहीन हों बोर्ड परीक्षाएं
अलीगढ़ : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस में डीएम से कहा, सरकार की मंशा बोर्ड परीक्षा
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 01:46 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 01:46 AM (IST)
अलीगढ़ : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस में डीएम से कहा, सरकार की मंशा बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराना है। उड़नदस्तों के साथ ही अफसर भी क्षेत्र में निरीक्षण करें। कोई चूक मिलती है तो कॉलेज संचालक पर कार्रवाई की जाए। डीएम ने संयुक्त शिक्षा सचिव को बताया कि परीक्षाओं में जिले में सबसे अधिक कार्रवाई हुई है। 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नौ केंद्र डिबार किए गए हैं। तीन पर दोबारा परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें