एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने नीतीश
अलीगढ़ : राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश गौड़ चुने गए हैं। छर्रा निवासी नी
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:38 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:38 AM (IST)
अलीगढ़ : राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश गौड़ चुने गए हैं। छर्रा निवासी नीतीश दूसरी बार इसी पद पर पहुंचे हैं। यह चुनाव दो चरणों में हुआ था। पहले चरण की वोटिंग मेरठ में हुई। दूसरे चरण की अलीगढ़ स्थित कस्तूरी पैलेस में। इसमें अलीगढ़ के अनुशेष शर्मा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। बरेली के पारस शुक्ला राष्ट्रीय प्रतिनिधि और मथुरा के मुकेश धनगर, शाहजहापुर के कैफ व मेरठ के रवि को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रभारी अजीत सिंह व चुनाव आयुक्त सनाउल्लाह खान की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें