Move to Jagran APP

राहुल की अलीगढ़ रैली को एेतिहासिक बनाने की तैयारी, झंडे-होर्डिग्स से पटा शहर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को निकलने वाले रोड शो का पूरा रास्ता पार्टी के झंडे और होर्डिग्स से पाटा जा चुका है। करीब एक हजार होर्डिग लगाए गए है।

By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:32 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 10:19 AM (IST)
राहुल की अलीगढ़ रैली को एेतिहासिक बनाने की तैयारी, झंडे-होर्डिग्स से पटा शहर

अलीगढ़ (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को निकलने वाले रोड शो का पूरा रास्ता पार्टी के झंडे और होर्डिग्स से पाटा जा चुका है। करीब एक हजार होर्डिग लगाए गए है। नेताओ की कोशिश है कि ताकत दिखाकर किसी तरह कार्यकर्ताओं मे जान फूंक दी जाए। भारी संख्या मे भीड़ जुटाकर रोड शो को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश की जा रही है। 50 से अधिक स्थानो पर स्वागत रखा गया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की किसान महायात्रा पर अलीगढ़ में आतंकी खतरा

अगवानी-जिले की सीमा मे आते ही गभाना मे पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष बिजेद्र सिंह और पूर्व विधायक व महानगर अध्यक्ष विवेक बंसल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह पर अगवानी करेगे। यह काफिला सारसौल चौराहे से ही शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लेगा।

50 स्थानो पर- शहर मे राहुल का 50 से अधिक स्थानो पर स्वागत होगा। वे कई जगह विचार भी रखेगे। शुरुआत कांग्रेस नेता परवेज अहमद के निवास के पास स्थित आंध्र बैक से होगी। कुछ आगे पूर्व महानगर अध्यक्ष वसीम अहमद व पार्टी नेता अब्दुल लतीफ के दोदपुर स्थित घरो के सामने स्वागत होगा। आगे बढ़ते ही केला नगर चौराहा, रूही जुबैरी के जिया कंपाउंड व नूर मंजिल मे स्वागत होगा। पूर्व विधायक विवेक बंसल के धर्मपुर कोर्टयार्ड मे प्रबुद्ध जनो के साथ चर्चा होगी।

बुलंदशहर व अलीगढ़ में आज राहुल गांधी की किसान यात्रा

यहां करीब दो हजार लोग जुटेगे। फिर, सेटर प्वाइंट व गांधी आई हॉस्पिटल के बाहर स्वागत होगा। कलक्ट्रेट के पास वकील भी ज्ञापन देने की तैयारी मे है। एएमयू सर्किल पर एएमयू छात्र संघ चुनाव मे कूदे नेता शुभकामनाएं लेगे। चर्च कंपाउंड मे कई फादर भी राहुल से मुलाकात करेगे। हबीब मंजिल मे भी खास लोगो से मिलने का कार्यक्रम है।

दलित के घर खाना- राहुल गांधी पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजू पासवान के दुबे पड़ाव स्थित घर पहुंचकर भोजन भी करेगे। देर रात ही इसे हरी झंडी दिखाई गई है। फिर, सासनीगेट चौराहे पर जोरदार स्वागत होगा।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी पर जूता फेंकने वाला हरिओम भेजा गया जेल

तीन गाड़ी बदलेगे- राहुल तीन बार गाडि़यां बदलेगे। वे बुलंदशहर से किसान रथ से आएंगे। सारसौल चौराहे से छोटी खुली गाड़ी मे सवार होंगे। बिजली के तारो, स्वागत गेट व अन्य सुरक्षा कारणो के कारण यह होगा। गांधी आई हॉस्पिटल के बाद वे बसनुमा रथ पर सवार होकर आगे बढ़ेगे। सासनी गेट मे स्वागत के बाद राहुल फिर गाड़ी बदलेगे।

पीके की टीम- शहर मे कई जगह नुक्कड़ सभाएं होगी। हर सभा से पहले पीके टीम के दर्जनभर सदस्य रहेगे। रोड शो के दौरान भी ये साथ चलेगे।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के रोड-शो में कांग्रेस नेता और एसपीजी में झड़प

तैयारियां परखी- पार्टी के मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, चुनाव प्रचार अभियान समिति के मंडल प्रभारी आरिफ अंसारी व समिति की जिला प्रभारी रूही जुबैरी ने तैयारियां परखी। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने एसपीजी व टीम पीके के साथ चर्चा करके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। इगलास की जनसभा मे एसपीजी ने राहुल के साथ मंच पर पांच लोगो को अनुमति दी है। इनमे शीला दीक्षित, संजय सिंह, चौ. बिजेद्र सिंह आदि होगे।

20 लोग मिलाएंगे हाथ- इगलास की सभा मे 20 लोगो को राहुल से हाथ मिलाने का मौका मिलेगा। ये लोग कतार मे खड़े होगे। यहां दूसरे दलो से आए लोगो को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।

जनसंपर्क भी- गुरुवार को विवेक बंसल, गिरवर शर्मा, अश्र्वनी शर्मा, रूही जुबैरी, जियाउद्दीन राही, वसीम अहमद, दीपक भारद्वाज, मुख्तार, मोहम्मद शारिक, वीरी सिंह बंजारा, हसन आरिफ अंसारी, सागर सिंह तोमर, चित्रा चौहान, यज्ञ अग्रवाल, इमरान, मंजू गौतम, विनोद सिंह, सूरज पाल सिंह, सरोज देवी, इरशाद, शहजाद, रामगोपाल रैना, महेद्र सिंह लोधी आदि ने जनसंपर्क किया।

मिनट दर मिनट

2:30 बजे : गभाना मे आगमन।

3:30 बजे : सारसौल चौराहा।

4:00 बजे : शफीना मार्केट।

4:20 बजे : जियाकंपाउंड।

4:30 बजे : धर्मपुर कोर्टयार्ड।

4:55 बजे : गांधी आई हॉस्पिटल।

5:15 बजे : सासनीगेट चौराहा।

5:30 बजे : इगलास के लिए रवाना।

6:30 बजे : मथुरा के लिए रवाना।

राहुल की सुरक्षा मे लगेगे 811 पुलिसकर्मी!

शुक्रवार को रोड शो से ऐन पहले गुरुवार को पुलिस-प्रशासनिक अफसरो ने राहुल की सुरक्षा का पूरा जायजा लिया। वे थ्री टायर सुरक्षा घेरे मे रहेगे। कोई आसपास नही फटक सकेगा। एसपीजी कमांडो और कमांडो मुस्तैद रहेगे। एलआइयू व इंटेलीजेस ब्यूरो की टीमे भी शरारती तत्वो पर नजर रखेगी। दरअसल, एक रोड शो के दौरान राहुल पर जूता उछालने की घटना को लेकर भी पुलिस अधिकारी सकते है। यहां ऐसी कोई हरकत न हो, इसके लिए विशेष निर्देश दिए गए है। पांच एएसपी व गैर जिलो से आए दो एएसपी, 14 क्षेत्राधिकारी, 100 दरोगा, 450 सिपाही, दो कपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था मे लगाई गई है। यानी कुल 811 पुलिसकर्मी। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी जरूरत पर करेगे।

ढाई घंटे रूट डायवर्ट

दोपहर 2.45 से 3.20 तक भांकरी ओवरब्रिज नया बाईपास तिराहा से सारसौल चौराहा के बीच सिर्फ दोपहिया वाहन ही जा सकेगे। बाकी वाहन नये बाईपास व पुराने बाईपास से नादा पुल होते हुए निकाले जाएंगे। इस दौरान नादा पुल चौराहे से सारसौल चौराहे तक सिर्फ दोपहिया वाहन आ सकेगे। बड़े वाहन खैर रोड से मेलरोज बाईपास होकर निकाले जाएंगे। रोडवेज बसे भी शहर मे दाखिल नही होंगी।

वाहनों पर प्रतिबंध

- दोपहर 3.15 से 4.00 बजे के बीच सारसौल चौराहे से एफएम टावर तिराहा, फिरदौस नगर ओवर ब्रिज तिराहा, शमशाद मार्केट तिराहा के मध्य दोपहिया छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। ये वाहन एफएम टावर तिराहे से जमालपुर होते हुए निकलेगे। तस्वीर महल चौराहा और एएमयू सर्किल तथा एडीएम कंपाउंड तिराहा से शमशाद मार्केट की ओर चार पहिया व तिपहिया प्रतिबंधित रहेंगे।

- चार से पांच बजे तक एडीएम कंपाउंड तिराहा से जकरिया मार्केट की ओर, बुलबुले ¨हद पार्क तिराहा से दोदपुर की ओर व मेडिकल से दोदपुर की ओर, रामबाग तिराहा से केला नगर की ओर, केला नगर से दोदपुर चौराहे की ओर, मैरिस रोड चौराहे से केला नगर चौराहे की ओर, सेटर पांइट से मैरिस रोड चौराहे की ओर, मैरिस रोड से सेटर पांइट चौराहे की ओर, किशनपुर चौराहे से मैरिस रोड चौराहे की ओर, अमीर निशां तिराहे से मैरिस रोड चौराहे की ओर चार पहिया, तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगे।

- शाम 5.00 से 5.30 बजे तक अतरौली बस अड्डे से दुबे पड़ाव चौराहे की ओर तथा सेटर पाइंट से गांधी आई तिराहे की ओर, मीनाक्षी पुल के नीचे से महाजन होटल की ओर तथा सासनीगेट चौराहे से मानिक चौक पुलिया, दुबे के पड़ाव चौराहे की ओर चार पहिया, तीन पहिया, रोडवेज, प्राइवेट बसे प्रतिबंधित रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.