अदालतों से जुड़े पांच और वकील
अलीगढ़ : राज्य की ओर से पैरोकारी के लिए अब सरकारी वकीलों की कमी नहीं खलेगी। छह नये वकीलों की नियुक्त
अलीगढ़ : राज्य की ओर से पैरोकारी के लिए अब सरकारी वकीलों की कमी नहीं खलेगी। छह नये वकीलों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है, सरकार ने पांच और वकीलों को नियुक्त कर दिया। सात वकील पहले ही नियुक्त हैं। इन्हें मिलाकर सरकारी वकीलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। दरअसल, अपर सत्र न्यायालयों में सरकार के सात वकील ही पैरोकार थे। एक वकील तीन-तीन अदालतों में पैरोकारी के बोझ से दबा था। सरकारी वकीलों की नियुक्ति का रास्ता साफ होते ही तैनाती दे दी गई। एडीजीसी पद पर मुजीबुर्रहमान, धीरेंद्र सिंह तोमर, कुमारी जीतू वाष्र्णेय, गोपाल सिहं राना, विनय यादव, कुंवर आमिर को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। इनके अलावा सिविल में हसीन अहमद, आरडी राजपूत, यदुवीर सिंह को क्रिमिनल में राजेंद्र यादव, शाकिर अली को एडीजीसी बनाया गया है।