Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब, थम गई राहें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: प्रधानमंत्री के आह्वान पर नौ अगस्त से शुरू हुईं तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 02:08 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 02:08 AM (IST)
तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब, थम गई राहें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़: प्रधानमंत्री के आह्वान पर नौ अगस्त से शुरू हुईं तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी। गांव से लेकर शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिनमें खूब जनसैलाब उमड़ा। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

loksabha election banner

सुबह से ही संपूर्ण महानगर तिरंगा के रंग में नजर आया। सर्वप्रथम भाजपाई हाथों में तिरंगे लेकर आगरा रोड स्थित रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में इकट्ठा हुए। मंडल भर से कार्यकर्ताओं की टोलियां भरपूर जोश के साथ इस महायात्रा में शामिल हुईं। सांसद सतीश गौतम की अगुवाई में यात्रा हाथरस अड्डा, मदारगेट, हरवाईखाना, बड़ा बाजार, अब्दुल करीब चौराहा से शहर के तमाम इलाकों से गुजरती हुई यात्रा रघुवीर सहाय कॉलेज पर ही समाप्त हुई। इस मौके पर महापौर शकुंतला भारती, पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, मानव महाजन, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, संजीव राजा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री बिजेंद्र वर्मा, प्रमेंद्र जैन, मुकेश मदन वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

देश भक्ति से ओतप्रोत

पला रोड से युवा कार्यकर्ता केके गोस्वामी के नेतृत्व में 100 मोटरसाइकिल पर जत्था देशभक्ति से ओतप्रोत होकर पहुंचा। अन्नूराजा, राज कुमार चौहान, नितिन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विकास, अरमान ठाकुर, बब्लू पंडित, मीनेश भारद्वाज, गौरव शर्मा, अभय पचौरी आदि शामिल रहे।

सीने में जज्बा, हाथ में तिरंगा

गोपालपुरी से राज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति का तेज दिखाई दिया। गौरव, मनीष वाष्र्णेय, बाबू लाल माहौर आदि ने नेतृत्व किया।

तिरंगा लेकर पैदल मार्च

हरीनगर से पंकज मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया। वंदेमातरम व भारत माता की जयकारे खूब फिजां में गूंजे। सोनू, कलुआ, हिमांशु मिश्रा, तनु निक्की, हर्ष जैन, छोटू शर्मा, सौरभ, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे। सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय के नेतृत्व में एसएमबी स्कूल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर पहलवान के नेतृत्व में काजीपाड़ा से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

महिलाओं की भागीदारी

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता राजपूत के नेतृत्व में महिलाओं ने खूब उत्साह दिखाया। पूनम बजाज, शारदा देवी, पिंकी, ओमवती देवी, वागेश्वरी, डॉ. ¨रकल, लता देवी आदि मौजूद रहीं।

बरौली में तिरंगा यात्रा

हितेंद्र उपाध्याय उर्फ बंटी के नेतृत्व में सारसौल स्थित एक गेस्ट हाउस से रैली निकाली गई। उनके साथ लालजी सिंह वर्मा, नरेंद्र कुमार जिला पंचायत सदस्य, संजय प्रधान पला सल्लू, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. नरेश, राजीव कुमार आदि थे।

युवाओं में उत्साह

सुमित शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जितेन्द्र वाष्र्णेय, रजत शर्मा, प्रशात समाधियां, महेश पाठक, संजय पंडित, राहुल वर्मा, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

गांव तक तिरंगा लहराया

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का मैरिस रोड स्थित राज पैलेस से शुभारंभ अतरौली की पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह राजू भैया के पुत्र संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर अमन गुप्ता, मनोज सिंह, अंकित चौधरी, निशित शर्मा आदि शामिल हुए।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.