भाजपा की तिरंगा यात्रा में दिखा गजब का जोश
अलीगढ़ : दादों क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य भरतसिंह राजपूत
अलीगढ़ : दादों क्षेत्र में भाजपा की तिरंगा यात्रा जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य भरतसिंह राजपूत के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में एटा सांसद राजवीरसिंह उर्फ राजू भैया का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया। यात्रा में बादाम सिंह यादव, रवि राजपूत, कप्तानसिंह, अखेराम बाबा, कैलाश पाठक, सुमन्त राजपूत, कैलाश बघेल, टीकमसिंह, किताब सिंह, दिनेश, राजेंद्र राजपूत, शास्त्री गौतम, सोनू नागर, दर्शन माहेश्वरी आदि रहे।
तिरंगा यात्रा में भाजपाइयों ने दिखाया दम
गंगीरी : पनेठी से सांसद राजेश दिवाकर की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा कौड़ियागंज, तेहरा होती हुई गंगीरी पहुंची, जहां पुष्प वर्षा कर भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद भाजयुमो के प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमंत राजपूत के नेतृत्व में निकली यात्रा गंगीरी, मलसई, तेहरा आदि में घूमी। इस मौके पर डा. रामसिंह, ठा. गोपाल सिंह, ठा. रवेंद्र पाल सिंह, ठा. शल्यराज सिंह, गजमोतिन, भरत सिंह, आशा सिंह, चंद्रशेखर, प्रदीप वाष्र्णेय, होरीलाल, रघुप्रकाश गुप्ता, बंटी वाष्र्णेय, रामबाबू, दीपक वाष्र्णेय, प्यारेलाल बघेल, महेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।
छर्रा में निकाली तिरंगा यात्रा
छर्रा : क्षेत्र में भाजयुमो के प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमंत राजपूत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली, जो अतरौली मार्ग से आरंभ होकर बाई कलां, नगला खेरसा, मोहकमपुर, ऊटासानी, तेहरा मोड़, गंगीरी, रुखाला होते हुए वापिस छर्रा में संपन्न हुई। अतरौली चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पांजलि राजपूत ने हाथरस सांसद एवं तिरंगा यात्रा का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मयंक माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, समीर यादव, अश्वनी गुप्ता, सनी शर्मा, हर्षित गुप्ता, राहुल आदि मौजूद रहे।
विजयगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा
विजयगढ़ : कस्बे में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा एमजीजीएस इंटर कालेज से शुरू होकर मुख्य बाजार व गली-मुहल्लों में गई, जहां स्वागत हुआ। इस अवसर पर जिले से आए पदाधिकारी मनोज शर्मा, कुशलपाल पचौरी, रजतप्रताप सहसंयोजक शामिल थे। कस्बे से वैद्य नीरज गोयल, ठाकुर कालीचरन, आकाश पारुआ, लक्ष्मीकांत वाष्र्णेय, आशीष गर्ग, रामगोपाल वर्मा, विशेष वाष्र्णेय, हिमालय शर्मा, नीरज सत्यार्थी एवं महाकाल युवा टीम ने भाग लिया।