भाजपाई बिफरे, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अलीगढ़ : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी-पुत्री के खिलाफ बसपाइयों की अशोभनीय ट
अलीगढ़ : भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी-पुत्री के खिलाफ बसपाइयों की अशोभनीय टिप्पणी से भाजपाइयों में जबर्दस्त गुस्सा है। शनिवार को भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम (द्वितीय) ओमवीर सिंह को सौंपा।
प्रांतीय आह्वान पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर करीब दो बजे कलक्ट्रेट पहुंचे और बसपाइयों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। विवेक ने कहा कि किसी भी हाल में नारी समाज के लिए अपशब्द सहन नहीं करेंगे। अपशब्द बोलने वाले आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। यहां जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, पूनम बजाज, मानव महाजन डॉ. मानवेंद्र सिंह, कुलदीप पाडे, शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. मुकेश शर्मा, कृष्णा गुप्ता, रीता राजपूत, संदेश राज, अतुल राजा पुष्पेंद्र जादौन, अब्दुल हाफिज, हरी बाबू गुप्ता, सुरेश चंद शर्मा, नसीर नक्वी विजेंद्र सैनी, मनोज शर्मा सुबोध स्वीटी, नरेंद्र बजरंगी आदि मौजूद रहे।
बसपा का आंदोलन कल
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार आदित्य ने बताया कि भाजपा की गुजरात व उत्तर प्रदेश में दलित विरोधी गतिविधियों, हीनभावना व जाति विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करने के लिए 25 जुलाई को 11 बजे मंडल मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।