सच्चा चौकीदार हूं, पलायन नहीं होने दूंगा: सांसद
अलीगढ़: सांसद सतीश गौतम ने भाजपाइयों के साथ शनिवार को विवादित क्षेत्र बाबरी मंडी का भ्रमण किया। सबसे
अलीगढ़: सांसद सतीश गौतम ने भाजपाइयों के साथ शनिवार को विवादित क्षेत्र बाबरी मंडी का भ्रमण किया। सबसे पहले वह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे पूरी निष्ठा और सच्चाई के साथ निभाएंगे। वह सच्चे चौकीदार हैं, लोगों की सुरक्षा करना उनका कर्तव्य है। अब तक इस क्षेत्र में पलायन की घटना होती रही हैं, लेकिन वे अब ऐसा नहीं होने देंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस मौके पर संजीव राजा, दीपक मित्तल, विवेक सारस्वत, संदीप चाणक्य आदि मौजूद रहे।