Move to Jagran APP

धम्म चेतना यात्रा का जोरदार स्वागत

अलीगढ़ : धम्म चेतना यात्रा के अलीगढ़ आगमन पर विश्व ब्राहमण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा ने

By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 01:12 AM (IST)
धम्म चेतना यात्रा का जोरदार स्वागत

अलीगढ़ : धम्म चेतना यात्रा के अलीगढ़ आगमन पर विश्व ब्राहमण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में अतरौली के लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत के बाद जलपान कराया। धम्म चेतना यात्रा के बौद्ध भिक्षुओं ने राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में हुए स्वागत सम्मान की खुलकर प्रशसा की। मोदी सरकार के कार्यकाल के बारे में धम्म गुरुओं ने कहा कि मोदी बिना किसी भेद-भाव के सभी धमरें और सम्प्रदायों के लोगों को सम्मान देते हुए देश ही नही बल्कि विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित अपनी दुर्गति और नीचे जाने के लिए स्वयं उत्तरदायी हैं। सरकार एवं समाज द्वारा इतना सहयोग मिलने के बाद भी दलित समाज की मानसिकता ठीक नहीं हो रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण यह है कि धम्म चेतना यात्रा को चलते हुए एक लंबे समय के बावजूद भी भाजपा के अलावा किसी अन्य दल बसपा, सपा, काग्रेस के लोग यात्रा में सहयोग और सम्मान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि धम्म चेतना यात्रा तो शांति का संदेश देने के लिए हम लेकर निकले हैं। धम्म चेतना यात्रा का अतरौली में मुख्य संयोजक राजेश भारद्वाज के साथ विश्व ब्राहमण संघ के जिलाध्यक्ष पं. नरेंद्रदेव कौशल, पृथ्वीराज शर्मा, सतीश उपाध्याय, रमाशकर शर्मा, देवेश शर्मा, संदीप शर्मा, चंदन शर्मा, आशीष गौड़, मनोज भारद्वाज, मुकुल वशिष्ठ, भरत उपाध्याय, वीसी शर्मा, रामअवतार शर्मा, अमर सिंह यादव, चौ. रिषीपाल, चौ. संजय सिंह, चौ. नत्थी सिंह, रजनीकांत माहेश्वरी, रामसखी कठेरिया, जगदीश वीके राना, बहोरन सिंह आदि थे।

loksabha election banner

सांसद ने किया स्वागत

क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह पर सांसद सतीश गौतम ने धम्म चेतना यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पन्नालाल वर्मा, देवेंद्र पाठक, ओंकार प्रसाद, मदनलाल, गेंदालाल वर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.