Move to Jagran APP

भाजपा का थाना घेरो अभियान आज से

अलीगढ़ : भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर थानों

By Edited By: Published: Sat, 02 Jul 2016 01:14 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 01:14 AM (IST)
भाजपा का थाना घेरो अभियान आज से

अलीगढ़ : भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर थानों का घेराव करेगी। दो जुलाई से नौ जुलाई तक प्रदेशभर में कार्यक्रम चलेंगे। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। मथुरा कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। कैराना की हकीकत सभी के सामने है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने थाना घेरो अभियान की शुरुआत की है। महानगर में प्रत्येक थानों का घेराव किया जाएगा, जिससे जनता के सामने सपा की हकीकत आ सके। शनिवार को आंदोलन के प्रदेश संयोजक आ रहे हैं, जो आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.