दरवाजा उखाड़ कर लाखों की चोरी
अलीगढ़ : गांधीपार्क के अंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद मकान का दरवाजा उखाड़ कर लाखों की चोरी को अंजाम
अलीगढ़ : गांधीपार्क के अंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद मकान का दरवाजा उखाड़ कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने पहले ताला तोड़ने की कोशिश की थी, मगर कामयाब नहीं हो सके। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
अंबेडकर नगर निवासी नीरज इलेक्ट्रोनिक आइटम की रिपेय¨रग करते हैं। गुरुवार को वह काम के सिलसिले से मेरठ गए हुए थे। उनकी मां अपने मायके में थीं। मकान का ताला लगा हुआ था। बताते हैं कि देररात चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की, मगर कामयाब नहीं हो सके। फिर एक ओर से दरवाजा उखाड़ कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। नगदी, जेवर समेत करीब पांच लाख का माल चोर ले उड़े। अगली सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना गांधीपार्क पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।