Move to Jagran APP

एकमात्र दूरदर्शी लोकनायक थे पंडित नेहरू : प्रो. हबीब

-52वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आयोजित किए कार्यक्रम -शहर भर में दी गई प्रथम प्रधानमंत्री को श

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 01:47 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 01:47 AM (IST)
एकमात्र दूरदर्शी लोकनायक थे पंडित नेहरू : प्रो. हबीब

-52वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आयोजित किए कार्यक्रम

loksabha election banner

-शहर भर में दी गई प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

अलीगढ़ : महान क्रांतिकारी व स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि पर मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्ट यार्ड में सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रो. ख्वाजा शमीम व संचालन पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने किया।

प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि पंडित नेहरू देश में एकमात्र दूरदर्शी लोकनायक थे। पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने कहा कि उन्होंने विकास का जो रास्ता दिखाया है उसी पर चलकर देश आज यहां पहुंचा है। इस अवसर पर प्रो. हुमायूं मुराद, प्रो. सलाउद्दीन कुरैशी, सुबोध नंदन शर्मा, जॉनी फॉस्टर, अश्वनी शर्मा, प्रो. मुबारक हुसैन आदि मौजूद थे।

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

अलीगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां सागर सिंह तोमर, वीरी सिंह बंजारा, रामगोपाल रैना, सुरेश लोधी, यज्ञा अग्रवाल आदि थे।

शांतिदूत थे पंडित नेहरू

शहर कांग्रेस सेवादल ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया। शहर मुख्य संगठक शाहिद खान ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। यहां गोपाल प्रकाश शर्मा, एससी मैसी, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

दी श्रद्धांजलि

वयस्वी सहयोग मंडल के समन्वयक लटूरी सिंह ने नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विज्ञान रत्न लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. बीएस गुप्ता, डॉ. वीपी मित्तल, प्रो. जेपी रावत आदि थे।

देश के विकास में था विशेष योगदान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हेमप्रकाश सैनी मे नेहरू को श्रद्धांजलि दी। यहां प्रदीप शर्मा, नरेंद्र देव, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

महान नेता थे नेहरू

महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नफीस शाहीन ने पं. नेहरू के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां परहाना, गजाला, दीक्षा, किशोरी देवी, लक्ष्मी देवी आदि थीं।

सच्चे देशभक्त थे पंडित नेहरू

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमरउद्दीन गद्दी की अध्यक्षता मे दोदपुर स्थित गरीब मंजिल पर नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। यहां नन्हे मियां, फजल अहमद, अशोक कुमार आदि थे।

बच्चों में देखते थे देश का भविष्य

उप्र कांग्रेस की पूर्व महासचिव रूही जुबैरी ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों में देश का भविष्य देखते थे। यहां जियाउद्दीन राही, शाहबाज हुसैन, एए विलगरामी, पवन सिंह आदि थे।

आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

उप्र टैक्स बार के जोन चेयरमैन गिर्राज किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई। यहां आरए बेग, दीपक सक्सेना, संजय सक्सेना, विजयशंकर आर्य, लोकेंद्र शर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.