युवाओं ने अपनाया 'प्रेम धर्म'
अलीगढ़ : महान क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को युवाओं ने उन्हें अनोखे अंद
अलीगढ़ : महान क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को युवाओं ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने राजा महेंद्र प्रताप के स्थापित 'प्रेम धर्म' की दीक्षा ली।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूथ एसोसिएशन की ओर से तस्वीर महल पर आयोजित कार्यक्रम में युवा रंजन राना, पवन चौधरी, प्रतीक चौधरी व सरदार मुकेश सैनी को प्रेम धर्म गुरु सुभाष ठेनुआ ने दीक्षा दी। उन्होंने कहा कि चारों युवा चारों दिशाओं में जाकर प्रेम धर्म का प्रचार करेंगे। ये राजा साहब के जन्मदिवस एक दिसंबर पर 400 अनुयाइयों के साथ पार्क में उपस्थित होंगे। वक्ताओं ने राजा साहब और उनके प्रेम धर्म पर प्रकाश डाला। काह कि भारत सरकार ने राजा साहब को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि उनके नाम नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामित हो चुका है। मजदूर नेता केपी सिंह ने कहा कि राजा साहब को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने व प्रेमधर्म को शासकीय अभिलेखों में अल्पसंख्यक घोषित करने की मांग उठाई।
इस मौके पर गिर्राज सिंह स्वामी, उदयवीर सिंह, गोपाल सिंह, दिलशाद खां, चंद्रशेखर, अमर नाथ पांडेय आसिम दाद खां, नितीश माहेश्वरी, चंदन गर्ग, आयुष, मो. इकबाल, गुलशन आदि मौजूद रहे।