गौरव के परिजन भी शामिल होंगे धरने में
अलीगढ़ : खटीकान मोहल्ले में 12 नवंबर की रात हुए बवाल में मारे गए गौरव के परिजन भी भाजपा के साथ कलक्ट
अलीगढ़ : खटीकान मोहल्ले में 12 नवंबर की रात हुए बवाल में मारे गए गौरव के परिजन भी भाजपा के साथ कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। भाजपा गौरव का ही नाम लेकर यहां आंदोलन कर रही है। गौरव के तयेरे भाई राजेश खन्ना ने बताया चाचा सुभाष चंद्र का जब निधन हुआ, गौरव सिर्फ 16 साल का था। वे पंखे, मोटर वाय¨रग का काम करते थे। यही हुनर गौरव को सिखा गए। इसी से मां, दो भाइयों व दो बहनों वाला परिवार चलाता था। बड़ा भाई मनीष व छोटा नितिन आज भी मजदूरी करते हैं। दो बहनें अंजली और मीनू की शादी हो चुकी है। गौरव की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। अब हमें इंसाफ चाहिए। प्रदेश सरकार भेदभाव न करे। जो सुविधा, सहूलियतें दादरी कांड में इखलाक के परिवार को दी हैं, वो हमें भी दे। ये मुद्दा कलक्ट्रेट पर धरना दे रहे भाजपाई उठा रहे हैं। जल्द ही पूरा परिवार धरने में शामिल होगा। राजेश ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक होती तो आज उनका भाई जीवित होता।