दुनियाभर को शांति का संदेश दे रही गीता
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पहले अचल सरोवर श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पहले अचल सरोवर श्रीमद्भगवत गीता के श्लोकों से गूंज उठा। जागरण पब्लिक स्कूल के बच्चों ने श्लोक के साथ ही अर्थ भी बताया।
अचल सरोवर की गुमटी पर स्कूल की डायरेक्टर रितु अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने कार्यक्रम की भूमिका बताई और गीता के श्लोक भी सुनाए। दैनिक जागरण के सीनियर यूनिट मैनेजर अजय तोमर ने कहा कि सच्चे मन से भगवत गीता पढ़कर हर व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचान जाएगा। महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि गीता के श्लोक याद हुए तो जीवन में कहीं मुश्किल नहीं आएगी। वैदिक ज्योतिष संस्थान के आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि आज व्यक्ति अपने कर्तव्य से विमुख होता जा रहा है। जलालुद्दीन मलिक ने कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है। भारतेंदु रघुवंशी ने कृष्ण व सुदामा के पद गाए। संचालन हरिश्मा शर्मा व वीना वर्मा ने किया। निधि शर्मा ने नंद के आनंद भयो के जयकारे लगाए तो पूरा हाल कान्हा के जयकारों से गूंज उठा। रशांक अग्रवाल, शिवानी चौधरी, महिमा चौधरी, पूजा, काजल, प्रवेश सिंह ने गीता के श्लोक पढ़े। प्रबल प्रताप सिंह व नरेश सिंह ने श्लोक का अर्थ बताया। कहा, भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में अर्जुन को जो उपदेश दिया था, वह संपूर्ण विश्व के लिए भी एक बड़ा संदेश है। कार्यक्रम में सीपी सिंह, आभा वाष्र्णेय, डॉ. सुवीर राय, सुमीत, शिवा शर्मा, अमित सोनी, विपिन सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, मनोज शर्मा, राजाराम मित्र आदि मौजूद थे।