Move to Jagran APP

एएमयू की महिला कर्मी से छेड़छाड़

अलीगढ़ : एएमयू में कार्यरत एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो लोगों के खि

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:11 AM (IST)
एएमयू की महिला  
कर्मी से छेड़छाड़

अलीगढ़ : एएमयू में कार्यरत एक महिला कर्मी से छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक हाथरस का है।

loksabha election banner

सिविल लाइंस क्षेत्र के जौहराबाग की युवती एएमयू में कार्यरत है। सिविल लाइंस थाने तहरीर देने पहुंची युवती ने बताया कि कुछ युवक आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। 18 अगस्त को वो एएमयू जा रही थी। जौहराबाग में ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और धमकाने लगे। किसी तरह वो एएमयू पहुंची। 19 अगस्त की रात वे लोग घर पर आ धमके। उसे जबरन लेटर थमा दिया। कहा, अगर उनकी बात नहीं मानी तो परिणाम बुरा होगा। शादी का रिश्ता भी तुड़वा देंगे। महिला कर्मी की तहरीर पर पुलिस ने सिकंदराराऊ (हाथरस) क्षेत्र के गांव असरोई निवासी तारिक खान और क्वार्सी के खालिद के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने में मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.