लुभा रही सात सौ ग्राम की सिलाई मशीन
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जब किसी वस्तु में अटक कर घरेलू कपड़े जरा से फट जाते हैं, तो उन्हें सिलवाने
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जब किसी वस्तु में अटक कर घरेलू कपड़े जरा से फट जाते हैं, तो उन्हें सिलवाने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ती है। कभी-कभार तो ये काम करा भी नहीं पाते हैं। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। दैनिक जागरण व इवेंट्स पैराडाइज के अलीगढ़ शॉपिंग कॉर्निवाल में सात सौ ग्राम की मशीन उपलब्ध है, जो घरेलू कपड़ों की सिलाई करेगी। इस मशीन के साथ यात्रा भी कर सकते हैं, लाने ले जाने की भी कोई दिक्कत नहीं हैं।
दैनिक जागरण व इवेंट्स पैराडाइज द्वारा मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में लगाए गए अलीगढ़ शॉपिंग कॉर्निवाल में लोग खूब मस्ती कर रहे हैं। यहां जरूरत के हिसाब का सामाना तो है ही खाने-पीने की भी कई वैरायटी हैं। यहां दिल्ली से आई सिलाई मशीन लोगों का आकर्षण बनी हुई है।
मैजिक से मच्छर साफ
अगर आप मच्छर, मक्खी से परेशान हैं, तो अलीगढ़ शॉपिंग कॉर्निवाल में इनका भी इलाज है। यहां मैजिक ड्राई सुगंध उपलब्ध है, कंपनी का दावा है कि जिसे कमरे में रखने से मच्छर, कॉकरोच, चूहा, छिपकली भी नजर नहीं आएंगे।
खादी का धमाल
हर साल की तरह इस साल भी मेरठ की खादी के कपड़े मेले में धूम मचाए हुए हैं। तरह-तरह के रंग की सर्ट, कुर्ता-पाजामा हर उम्र के लोगों की पसंद बने हुए हैं। खास बात ये है कि इन कपड़ों का कलर खराब नहीं होता। इस कारण खरीदारी भी खूब हो रही है।
सजाइए घर
घर को सजाने के लिए भी यहां बहुत कुछ है। कोलकता का जूट हैंडी क्राफ्ट का स्टाल कुछ हटकर है। यहां हाथ से बने बैग, गुलदस्ता, बंदनवार आदि उपलब्ध हैं। इनकी डिजाइन और रंग देखते ही बनते हैं।
आज होगी मेहंदी प्रतियोगिता
इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। अलीगढ़ शॉपिंग कॉर्निवाल होने वाली मेहंदी लगाओ, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता शुक्रवार को होगी। जिसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह प्रतियोगिता दो-दो ग्रुप में होगी। ग्रुप ए में 15 से 25 वर्ष तक व ग्रुप बी में 25 वर्ष से ऊपर की प्रतिभागी शामिल होंगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री खुद लेकर आना होगा।