Move to Jagran APP

डॉ. सेठ व फ्रेंक इस्लाम को मिलेगी डॉक्टरेट

कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) इस बार दीक्षांत समारोह में देश के जा

By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 01:46 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 01:46 AM (IST)
डॉ. सेठ व फ्रेंक इस्लाम  को मिलेगी डॉक्टरेट

कार्यालय संवाददाता, अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) इस बार दीक्षांत समारोह में देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ अशोक सेठ और भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेस मेन फ्रेंक इस्लाम को डॉक्टरेट (डीलिट) की उपाधि से नवाजेगी। दीक्षांत समारोह अगले साल मार्च में होना है, लेकिन अभी तारीख का एलान नहीं हुआ है।

prime article banner

एएमयू हर साल दीक्षांत समारोह पर जानी मानी हस्तियों को डीलिट की उपाधि से सम्मानित करती है। पिछले साल यह सम्मान डॉ. अब्दुल अजीज ओथमान और नदीम तरीन को दिया गया था। अगले साल होने जा रहे दीक्षांत समारोह के लिए पाकिस्तानी लेखक अफसानानिगार मुश्ताक अहमद यूसुफी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन उनके आने की सहमति न मिलने से नाम हटा दिया है। इंतजामिया ने डॉ. अशोक सेठ और फ्रेंक इस्लाम के नाम पर मुहर लगा दी है। एएमयू पीआरओ डॉ. राहत अबरार ने भी इसकी पुष्टि की है।

फ्रेंक बनवा रहे बिजनेस स्कूल

आजमगढ़ जिले के सरायमीर इलाके के गाव कोरा गहनी में जन्मे फ्रेंक इस्लाम उर्फ फकरुल इस्लाम ने एएमयू में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपये देने का एलान किया था। कुछ राशि उन्होंने भेज भी दी है। इस मदद के बाद एएमयू और फ्रेंक इस्लाम की नजदीकियां बढ़ गई हैं। बनारस से बीएससी करने के बाद फ्रेंक इस्लाम 1967 में एएमयू आ गए थे। यहां उन्होंने गणित में एमएससी की। कुछ समय एएमयू में अस्थायी रूप से पढ़ाया और शोध कार्य के लिए 1969 में कोलारायडो यूनिवर्सिटी (अमेरिका) चले गए। जहां उन्होंने कारोबार शुरु कर दिया। उन्हें अमेरिका का अति प्रतिष्ठित मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार भी मिल चुका है।

डॉ. सेठ का एएमयू से नाता

देश के जाने माने कॉर्डियोलॉजिस्ट व एस्कॉ‌र्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. अशोक सेठ ने 1978 में जेएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था। बाद में वे अमेरिका चले गए थे। वे 1988 में देश लौट आए। वे 20 हजार से ज्यादा एंजियोप्लास्टी और 50 हजार से ज्यादा एंजियोग्राफी कर चुके हैं। 2003 में उन्हें पद्श्री और 2015 में पद्मभूषण से नवाजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.