108 दीपों की सुख शांति की कामना
अलीगढ़ : हरदुआगंज कस्बे के सिद्धपीठ श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन महोत्सव के
अलीगढ़ : हरदुआगंज कस्बे के सिद्धपीठ श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन महोत्सव के दसवें दिन गायत्री परिवार ने दीपयज्ञ किया, जिसका शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अंजना यादव ने किया। दीपयज्ञ में 108 दीप जलाकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। बनारस से आए आचार्य सत्यनारायण ने दीपयज्ञ का महत्व बनाया। कहा कि अपने हृदय के अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देना ही दीपयज्ञ का काम है। गायत्री परिवार महिला मंडल की अध्यक्ष पायल बंसल, नीतू शर्मा, विनीता शर्मा, मधु शर्मा एवं प्रज्ञा मंडल की महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर अनेकपाल सिंह, नरेंद्र सोनी, रवेंद्र शर्मा, ¨रकू ठाकुर, लोकेश राघव, लज्जाराम, चंद्रशेखर सक्सैना, गौरव उपाध्याय, चंदन वाष्र्णेय, दिलीप अग्रवाल, रतन शर्मा, भानुप्रकाश आदि थे।