घर में घुसकर युवक के चाकू घोंपा
अलीगढ़ : गंगीरी कस्बा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने घर में घुसकर युवक को चाकू घोंप दिया। घटना को अं
अलीगढ़ : गंगीरी कस्बा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने घर में घुसकर युवक को चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवक को परिजनों ने दबोच कर जमकर पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया।
कस्बा निवासी नौशाद पुत्र खलील मंगलवार सुबह अपने घर पर बैठा था। उसी समय जवां के रठगांव निवासी दानिश पुत्र होशियार अली उसके घर पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बात बड़ी तो दानिश ने चाकू से नौशाद के पेट बार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए बंधक बना लिया। पुलिस आरोपी थाने ले आई। घायल आरोपी दानिश का पुलिस ने कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में उपचार कराया। घायल के पिता खलील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमले के आरोप में जेल भेज दिया।
पत्नी से बनाए थे अवैध संबध
चाकू मारने के बाद पब्लिक की पिटाई से घायल दानिश ने बताया कि वह नौशाद के साथ बैंगलोर में रहता था। वहां उसने मेरी पत्नी से नाजायज संबंध बनाए। पत्नी ने अलीगढ़ आने के बाद बताया तब नौशाद से बात करने आया था।