Move to Jagran APP

शिवभक्तों की परेशानी से उपमुख्यमंत्री रूबरू

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले भक्तों की समस्याओं से जम्मू-कश्मीर के उ

By Edited By: Published: Wed, 08 Jul 2015 02:09 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 02:09 AM (IST)
शिवभक्तों की परेशानी से उपमुख्यमंत्री रूबरू

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बाबा बर्फानी के दर्शन को जाने वाले भक्तों की समस्याओं से जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह रूबरू हुए। यात्रा मार्ग में भंडारा लगाने वाली संस्थाओं के संचालकों ने उनकी चौखट पर गुहार लगाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के व्यवहार से लेकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर मची लूट से अवगत कराया। उन्होंने भरोसा दिया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

loksabha election banner

अमरनाथ शिवशक्ति सेवा मंडल के अजय जलेसरिया ने बताया कि सोमवार शाम चार बजे का वक्त उप मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मिला था। सभी भंडारा वाले एकजुट होकर श्रीनगर पहुंचे। वहां उप मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने इत्मीनान से समस्याएं सुनी। अजय ने बताया कि यहां की पुलिस जिस तरह पेश आ रही है, ऐसा लग रहा है कि भक्त कोई चोर-लुटेरे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के नाम पर अलग से दुकान खुल गई है। बिना वसूली कोई काम नहीं हो रहा है।

इनसेट-

स्वीडन जर्मन वॉल्वो बस से बाबा बर्फानी के दर्शन

अलीगढ़ : श्री अमरनाथ सेवा मंडल ब्रज क्षेत्र (शाखा करनाल, हरियाणा) के बैनर तले बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाने वालों के लिए खास इंतजाम किया गया है। 12 जुलाई को स्वीडन जर्मन वॉल्वो बस से यात्रियों को यहां से रवाना किया जाएगा। आरामदायक सफर के लिए बस में वह सारी सुविधाएं हैं, जो चाहिए। बस से सभी भक्त बालटाल पहुंचेंगे। सुबह सात बजे अशोक नगर पार्क से बस रवाना होगी। श्री अमरनाथ यात्रा पूरा करने के बाद श्रीनगर में डल झील का शिव भक्त लुत्फ उठाएंगे। सुंदर पार्क, शंकराचार्य का मंदिर, माता वैष्णोदेवी के दर्शन भी कराए जाएंगे। फिर कुरुक्षेत्र स्नान तथा अन्य मंदिरों के दर्शन करते हुए 21 जुलाई को वापसी होगी। इस धार्मिक यात्रा में बुटवल (नेपाल) के शिवभक्तों के अलावा डॉ. ब्रजेश शास्त्री और गौरव शास्त्री भी शामिल हो रहे हैं। प्रति यात्री से 10 हजार रुपये लिए गए हैं। मिठाइयां, नमकीन, बिस्कुट, चाय, ठहरने व खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम मुफ्त है। प्रधान सेवादार गणेश वाष्र्णेय ने यात्रियों से अनुरोध किया कि गर्म कपड़ों में जैकेट, स्वेटर, गर्म बनियान, गर्म पैजामी, हाथों के दस्ताने, गर्म टोपी, कोल्ड क्रीम, रेनकोट आदि जरूर लेकर आएं। इस यात्रा के संयोजक मनोज गुप्ता व गणेश वाष्र्णेय हैं।

बोले भक्त.

बस में यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाता है। रहने-खाने से लेकर रुकने तक की अच्छी व्यवस्था कराई जाती है। खास तौर से बुजुर्गो को कोई परेशानी नहीं होने दी जाती है।

-पंकज वाष्र्णेय, प्रधान सेवादार, श्री अमरनाथ सेवा मंडल, ब्रज क्षेत्र (शाखा करनाल, हरियाणा)

मैं पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रही हूं। जाने की तमन्ना तो कई सालों से थी। लगता है बाबा ने अब याद किया है।

-माधुरी केसरी, अमरनाथ यात्री

कई साल बीत गए। परंतु, श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने का संयोग नहीं बना था। अबकी बार बाबा ने बुलाया है।

-रुदव प्रसाद गुप्ता, अमरनाथ यात्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.